फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Me and my family campaign in Morena

स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया गोद भराई दिवस

Tue, 09 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Me and my family campaign in Morena
मोरना में गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। - फोटो : KHATAULI
मोरना। मैं और मेरा परिवार की थीम पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई दिवस आयोजित किया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली उपहार में दी गई। पोषण पोटली में गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल व आयरन की गोलियां दी गईं। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर देवकी रानी ने बताया कि मोरना ब्लॉक में 219 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें 190 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। 29 केंद्र पद रिक्त हैं। जिसके चलते इन पर आयोजन नहीं हो सका। वहीं, दूसरी ओर ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा, खुजेड़ा, टंहेड़ा, जड़वड़ कटिया में भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली उपहार के रूप में दी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषण लाभ के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु रक्षा कार्ड, प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया की रोकथाम के लिए पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed