फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Max collides with car in fog in Khatauli, many injured

कोहरे में कार से टकराई मैक्स, कई घायल

Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Max collides with car in fog in Khatauli, many injured
खतौली में गंगनहर पटरी पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण कार में मैक्स पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। जिस कारण कार में सवार कई लोग गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा अन्य दो सड़क दुर्घटनाओं एक-एक राहगीर घायल हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के बसई एंकलेव निवासी संदीप अपनी पत्नी गरिमा, भाई राहुल, बहन संदीपा, रूबी पत्नी राहुल, अर्णव, राघव के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। जब वह गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव दूधली के सामने पहुंचा तभी तेज गति से सामने से आई मैक्स पिकअप गाड़ी के चालक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वहां पर चीखपुकार मच गई। सड़क दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें कार से बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उक्त घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने संदीप, गरिमा, राहुल, अर्णव को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। पीड़ित संदीप ने थाने में आरोपी मैक्स चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

वही दूसरी ओर, मोहल्ला सैनीनगर निवासी सतेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा सागर सड़क पार कर रहा था। एक कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सराय रसूलपुर निवासी अमन बाइक द्वारा भंगेला से आ रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कार चालक ने उसकी बाइक में साईड मार दी। जिस कारण बाइक सवार दूर जाकर गिरा। घायल हुए बाइक सवार अमन को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed