फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mauve mixing

मावे में मिलाया जा रहा वनस्पति घी, दूध में फैट कम    

Fri, 10 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mauve mixing
synthetic milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
होली पर मिलावटी धंधा भी खूब फल फूल रहा है। खाद्य वस्तुओं में मिलावट कर सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य विभाग की जांच में मावा में वनस्पति घी की मिलावट और दूध में फैट की मात्रा कम निकली है। उधर, टीम ने शहर और देहात में छापेमारी अभियान चलाकर दूध, मावा और नमकीन के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। जिनको लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली पर्व के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से अभियान चला रखा है। मुख्य खाद्य अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में मेरठ रोड, जानसठ रोड, जौली रोड, गांधी नगर समेत कई देहात के मार्गों पर दूध, मावे को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही गांव भैसरहेड़ी, पुरबालियान में मावे की तलाश में छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा की टीम ने दूध, मावा, नमकीन के करीब नौ सैंपल भरे। इस दौरान मावे की जांच-पड़ताल की गई तो इसमें वनस्पति घी की मिलावट मिली। साथ ही दूध का फैट मापा गया। इसमें भी भारी कमी मिली।
विज्ञापन


मावा और दूध के सैंपलों को सुरक्षित कर लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा भी खाद्य सुरक्षा टीम ने पुरकाजी क्षेत्र में ड्राई फ्रूट की भी जांच की गई। छुआरे पर पानी का छिड़काव कर उसे वजनी बनाया जा रहा था, इसे भी सील किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम बनाकर देहातों में छापेमारी की जाएगी। होली के मद्देनजर मिठाइयों में केमिकलयुुक्त रंग, दूध में फैट कम करने और नकली मावे आदि की भी मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। जांच में जिस दुकानदार पर दोष सिद्ध होगा। उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान परमवीर, मोहित कुमार, अनिल कुमार, कौशल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed