{"_id":"60e0a5d68ebc3ee2225b54b3","slug":"maulana-syed-arshad-madani-became-amir-ul-hind-muzaffarnagar-news-mrt5457273155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना सैयद अरशद मदनी बने अमीर-उल-हिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना सैयद अरशद मदनी बने अमीर-उल-हिंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना सैयद अरशद मदनी बने अमीर-उल-हिंद
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। उलमा और इमारत-ए-शरिया हिंद की बैठक में सर्वसम्मति से जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी को अमीर-उल-हिंद बनाया गया। इस सूचना से जमीयत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। शनिवार को आयोजित बैठक में जमीयत के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन व आसिफ कुरैशी ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली में स्थित जमीयत उलमा-ए-हिंद के मुख्यालय में देशभर के उलमा और इमारत-ए-शरिया हिंद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी को सर्वसम्मति से पांचवां अमीर-उल-हिंद चुना गया। उन्होंने बताया कि अमीर-उल-हिंद मौलाना कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुर का 21 मई को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा था। सर्वसम्मति से मौलाना सैयद अरशद मदनी को अमीर-उल-हिंद चुना गया है। मौलाना अरशद मदनी पांचवें अमीर-उल-हिंद चुने गए है। बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।