फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana Mahmood Madani elected president of Jamiat Ulama-e-Hind

मौलाना महमूद मदनी जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष निर्वाचित

Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Maulana Mahmood Madani elected president of Jamiat Ulama-e-Hind
देवबंद। जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद गुट) के अस्थाई अध्यक्ष चले आ रहे मौलाना महमूद मदनी स्थाई अध्यक्ष बन गए हैं। मौलाना मदनी को स्थायी अध्यक्ष बनाने की घोषणा नई दिल्ली स्थित जमीयत मुख्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन में हुई है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी के इंतकाल के बाद मौलाना महमूद मदनी को जमीयत का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन में जमीयत उलमा ए हिंद की अध्यक्षता के लिए सभी 21 राज्यों की कार्यकारिणी की तरफ से मौलाना महमूद मदनी के नाम का सहमति प्रस्ताव आया। जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंजूर करते हुए अगले टर्न (काल) की अध्यक्षता के लिए मौलाना महमूद मदनी के नाम पर मोहर लगा दी। घोषणा होने के बाद मौलाना महमूद मदनी ने प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कर अध्यक्ष पद संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed