{"_id":"60fdac6f8ebc3e58393f515c","slug":"massive-fire-breaks-out-at-reliance-showroom-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5490178155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में रिलायंस के शोरूम में भीषण आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में रिलायंस के शोरूम में भीषण आग लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के ग्रांड प्लाजा मॉल में स्थित रिलायंस कंपनी के शोरूम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को साथ एफएसओ ने दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में रिलायंस कंपनी का कपड़े का शोरूम है। शोरूम में गाजियाबाद निवासी गगनदीप बतौर मैनेजर काम करते हैं। शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अचानक अज्ञात कारणों से रिलायंस के शोरूम में आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा लाखों का माल धू-धूकर जलने लगा। इससे मॉल के अन्य शोरूम भी आग की चपेट में आने की आशंका उत्पन्न हो गई। ग्रांड प्लाजा के सिक्योरिटी इंचार्ज ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी, जिस पर एफएसओ नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग की भयावहता देख एक-एक कर तीन गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा सारा माल जलकर नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एफएसओ नरेश कुमार का कहना है कि अभी नुकसान के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।