{"_id":"63e92032a102ef9dc906160a","slug":"mason-missing-for-two-days-strangled-to-death-muzaffarnagar-news-c-14-1-116165-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लापता राजमिस्त्री का जंगल में मिला शव, गर्दन पर धारदार हथियार से किए वार, एक युवक से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता राजमिस्त्री का जंगल में मिला शव, गर्दन पर धारदार हथियार से किए वार, एक युवक से पूछताछ जारी
Mon, 13 Feb 2023 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:49 PM IST
सार
Muzaffarnagar Crime News: दो दिन से लापता राजमिस्त्री इरफान का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भौराकलां में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए राजमिस्त्री इरफान (40) का शव किनौनी गांव के जंगल में पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी इरफान पुत्र अब्दुल गफूर सिसौली की पट्टी लेपरान में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। वह दो दिन पहले घर से काम पर जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने थाना भौराकलां पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वहीं रविवार को इरफान का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी गांव के जंगल से बरामद हुआ। थाना प्रभारी अक्षय कुमार शर्मा ने बताया मृतक युवक के गले पर कटे होने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
उधर, राजमिस्त्री का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में गम का माहौल बन गया। इस मामले में सीओ देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान