फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married women break their fast after looking at the moon

Muzaffarnagar News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला उपवास

Wed, 01 Nov 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married women break their fast after looking at the moon
नगर के गांधी कालेानी में  करवा चौथ पर चांद  को देखती  सुहागिनें। संवाद
- दिन भर पूजा पाठ में लगी रहीं महिलाएं, घर के बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ का पर्व पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा।
रात में चांद का दीदार कर व्रत खोला। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
करवाचौथ के पर्व को लेकर जिले में सुबह से ही चहल पहल रही। सुहागिनों ने पूजा पाठ की। समूहों में एकत्र में महिलाओं ने विधि विधान के साथ पर्व को मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। त्योहार को लेकर उत्साह रहा। रात के समय चांद का दीदार कर व्रत खोला।



विधि विधान से किया पूजन
खतौली/भौराकलां/शाहपुर/पुरकाजी/सिखेड़ा। करवा चौथ के त्योहार पर महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। खतौली के मोहल्ला श्यामपुरी पंजाबी कॉलोनी में करवा चौथ की सामूहिक पूजन पंड़ित बॉबी शर्मा ने कराया। पूजन में उषा तनेजा, शिविका तनेजा, गरिमा तनेजा, महक नारंग, साक्षी मेहता, अनु छाबडा, मेघा, राधा अहलावत, सुंदरी अहलावत, अंजू खुराना, रितु नारंग, अनु नारंग, भावना मिनोचा, अनु बंसल, डिंपी छाबडा, शेली शर्मा, हेमा खुराना, अंजना चड्ढा, रितु ग्रोवर, वंदना ग्रोवर, कामिनी सूरी, भारती अरोडा पस्थित रही। भौराकलां में युविका , अक्षिता ,शिवानी शर्मा ने बताया पहली करवा चौथ व्रत का काफी दिनों से इंतजार था।
विज्ञापन




करवाचौथ महोत्सव में अवनी, महक, एकता प्रथम विजेता रहीं


जानसठ । करवाचौथ महोत्सव प्रतियोगिता में अवनी बुद्धि राजा, महक गर्ग, एकता गुप्ता प्रथम रहीं जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को मंगल मोहल्ले में आयोजित नगर पंचायत की पूर्व सभासद नीतू गुप्ता ने करवाचौथ महोत्सव पार्टी में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, बेंगल व बैलून गेम व बकेट गेम का आयोजन किया गया। जिसमें अवनी बुद्धि राजा, महक गर्ग, एकता गुप्ता प्रथम रहीं। सभासद नीतू गुप्ता ने विजेताओें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अनीता अग्रवाल, दीप्ति सिंगल, कविता सिंगल, ममता शर्मा, आरती वर्मा, पायल वर्मा, प्रमिला, गीतू, प्रियंका, महिमा भारती, निधि सैनी, अलका कंसल, शालू कर्णवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेल में 64 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत

मुजफ्फरनगर। जेल में बंद 64 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु के करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें नौ मुस्लिम महिला बंदी है। जेल प्रशासन ने पूजा व पति के दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए। व्रत का खाना भी बनवाया गया। करवा चौथ की कहानी सुनने की व्यवस्था भी की है। मेहंदी लगवाने के लिए महिला ब्यूटीशियन को भी बुलाया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि इस समय जेल में 64 महिला बंदी है। इनमें 17 महिलाओं के पति भी जेल में बंद है। उन्हें रात में पति के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई। 17 में से 9 महिला मुस्लिम बंदी है,उनके पति भी जेल में बंद हैं। जिन महिला बंदियों के पति जेल में नहीं है और उन्हें उनके पति को बुलाकर दिन में दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed