{"_id":"67e1aafb6c7532840b0c26a8","slug":"married-womans-body-found-hanging-dowry-death-alleged-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142123-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, तितावी। तितावी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष ने हंगामा करते हुए दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। हापुड़ निवासी नेहा (30) की शादी सात साल पहले तितावी निवासी सोनू उर्फ अरुण के साथ हुई थी। नेहा की एक बहन की भी शादी इसी गांव में हुई है। नेहा ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। पति तितावी मिल में मजदूरी करता है। जेठ ओर जेठानी मुजफ्फरनगर एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करते हैं। कई दिन से किसी घरेलू बात को लेकर नेहा व उसके पति में विवाद चल रहा था । रविवार को दोनों में झगड़ा हुआ था। तब नेहा अपनी बहन के यहां चली गई। शाम को वापस अपने घर आ गई। सुबह साढ़े पांच बजे छत के पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका मिला।
परिजनों का कहना है कि सुबह जब पति सोनू उर्फ अरुण की आंख खुली तो पत्नी का फांसी के फंदे पर लटका शव देख कर उसने परिजनों को सूचना दी और शव उतारा। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामला संदिग्ध मानते हुए पति सोनू उर्फ अरुण, ससुर कर्णवीर को पुलिस थाने ले गई। उधर सूचना पाकर नेहा के परिजन भी बेटी की ससुराल पहुंचे और वहां मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि नेहा की हर रोज पिटाई की जाती थी। मृतका की मां सरिता देवी ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि तितावी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने के कारण मौत होना आया है।
विज्ञापन
किशोरी ने नहर में लगाई छलांग : पुरकाजी में सोमवार करीब 10 बजे कस्बे की एक बस्ती निवासी किशोरी पुरकाजी लक्सर हाईवे पर धमात गंग नहर पर पहुंची। उसने गंग नहर में छलांग लगा दी। गंग नहर के पास ड्यूटी कर रहे होमगार्ड अमित जायसवाल ने जैसे ही यह घटना देखी तो उसने किशोरी को बचाने के लिए गंग नहर में छलांग लगा दी। काफी देर मशक्कत कर उसने किशोरी को पकड़ लिया। वह किसी तरह किशोरी को गंग नहर से बाहर निकालकर लाया।
सूचना पाकर पुरकाजी पुलिस भी पहुंच गई। तब पुलिस जीप से किशोरी को पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से गम्भीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि किशोरी ने परिजनों से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया था। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए थे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि होमगार्ड ने अच्छा कार्य किया है। वह उसका नाम पुरस्कार के लिए भेजेंगे।