{"_id":"6a402422413f2731b20af6e9","slug":"married-woman-suffers-burns-under-suspicious-circumstances-at-in-laws-home-attempted-murder-alleged-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174527-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में 50 प्रतिशत झुलस गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर विवाहिता को जलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विवाहिता को हायर सेंटर रेफर किया गया। अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। पीड़िता गांव बझेड़ी के पूर्व प्रधान साबिर की भतीजी बताई गई। मायके पक्ष ने पचास लाख रुपये न देने पर घटना करने का आरोप लगाया।
नई मंडी क्षेत्र के गांव बझेड़ी के पूर्व प्रधान मोहम्मद साबिर के पारिवारिक भतीजी अमरीन पुत्री साजिद हसन की शादी करीब साढ़े छह साल पहले रथेड़ी निवासी कामिल अहमद के पुत्र शादाब से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण उनकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था।
विवाहिता के चाचा बझेड़ी निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि विवाहिता का पति शादी के समय सऊदी अरब में नौकरी करता था। बाद में लौट आया था। वह वर्तमान में मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा में परचून की दुकान करता है। विवाद के चलते दोनों परिवारों के बीच समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई।
विज्ञापन
आठ दिन पहले रथेड़ी में पंचायत हुई थी। रविवार को गांव खुड्डा में पंचायत होनी थी। आरोप है कि शनिवार सुबह उसे जलाकर मारने का प्रयास किया गया। सुबह विवाहिता के ससुर कामिल ने गांव के प्रधान एहसान को यह सूचना दी थी। उन्होंने बझेड़ी के प्रधान मोहम्मद साबिर को बताया।
इसके बाद परिजनों ने कई बार विवाहिता के मोबाइल पर काल की लेकिन किसी ने नहीं सुना। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें विवाहिता चारपाई पर झुलसी अवस्था में पड़ी थी सास उस पर पानी डाल रही थी। परिजन के सूचना देने पर एंबुलेंस की मदद से परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंंचे।
डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। वह 50 प्रतिशत तक जल चुकी थी। बझेड़ी के प्रधान मोहम्मद साबिर व अन्य परिजन पहुंचे। प्रधान ने बताया कि विवाहिता उनके ताऊ के बेटे की पुत्री हैं।
परिजनों ने बताया कि विवाहिता का पति दूसरी शादी करना चाहता था। कुछ दिन पहले एक पंचायत में दूसरी शादी के लिए सहमति बनी थी। लेकिन विवाहिता के भविष्य की सुरक्षा के लिए उसके नाम संपत्ति किए जाने की मांग रखी थी। रविवार को खुड्डा गांव में पंचायत होनी थी। लेकिन पहले ही विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पचास लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा है। बच्चे नहीं होने के कारण वह अपनी दूसरी शादी करना चाहता था।
--
वर्जन
विवाहिता को दिल्ली अस्पताल ले जाया गया हैं। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - राजू कुमार साव, सीओ नई मंडी