{"_id":"5eef917a8ebc3e42c13f9637","slug":"married-woman-insists-on-going-with-her-lover-muzaffarnagar-news-mrt487517749","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने अपने पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने अपने पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। तीन सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने पति पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाया और उसके साथ जाने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। ससुराल व मायके वालों के घंटों समझाने के बाद विवाहिता मायके जाने के लिए राजी हुई।
करीब तीन सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां पास के ही गांव के एक युवक के साथ घर से फरार हो गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पति ने थाने पर तहरीर देकर उसका सुराग लगाने की गुहार की थी। पुलिस ने विवाहिता व उसके प्रेमी को रविवार को हरिद्वार उत्तराखंड से बरामद कर लिया। जानकारी मिलने पर पति व उसके परिजन और मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे। सभी लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। मगर उसने पति पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाकर उसके साथ जाने से इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर ही अड़ी रही। इस दौरान उसके दो मासूम बच्चों ने मां से रोते हुए घर वापस चलने की बात कही। मगर इसका भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। घंटों समझाने के बाद विवाहिता बच्चों के साथ अपने मायके जाने के लिए राजी हुई, जिस पर पुलिस ने उसे उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया।