फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman dies under debris

मलबे के नीचे दबकर विवाहिता की मौत

Wed, 16 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under debris
मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी के गांव नंगला में मकान की गिरी छत। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला में मंगलवार की रात्रि में मकान की छत की कड़ी टूटने के कारण भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति सहित दो परिजन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव नंगला में इमरान पुत्र इसराइल अपनी पत्नी गुलफसा (21) के साथ मंगलवार रात्रि मकान के अंदर सो रहा था। इमरान का बड़ा भाई साजिद छत पर सोया था। मंगलवार रात्रि करीब ढाई बजे कई कड़ियां एक साथ टूटने से तेज आवाज के साथ छत भरभरा कर नीचे गिर गई और मकान के अंदर सो रहे इमरान और गुलफसा मलबे में दब गए। छत पर सोया साजिद भी मलबे में दब गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर इमरान व गुलफसा और साजिद को बाहर निकाला। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला गुलफसा को मृत घोषित कर दिया, जबकि इमरान और उसके भाई साजिद को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल रेफर किया। इमरान की शादी दो माह पूर्व ही मेरठ के गांव पांचली खुर्द निवासी गुलफसा पुत्री भूरी के साथ हुई थी। इमरान का परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करता है। गुलफसा की मौत की खबर गांव पांचली निवासी उसके मायके वालों को भी दी गई, जिस पर काफी संख्या में मायके वाले भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान यूनुस की सूचना पर रतनपुरी थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार के संबंध में लिखित में दिया। जिसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed