फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman dies in suspicious circumstances in Nyamatpur

न्यामतपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances in Nyamatpur
परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

पुुलिस ने शव पीएम को भेजा, जांच शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। न्यामतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में नागल थाना क्षेत्र के बोहडपुर गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बहन रंजीता (30) की शादी 2 मई 2021 को देवबंद क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और लगातार उस पर मायके से दो लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। अरविंद का आरोप है कि सोमवार की सवेरे जीजा ने बहन की तबीयत खराब होना बताया और कुछ देर बाद ही दोबारा फोन करके कहा कि रंजीता की मौत हो गई है। अरविंद के मुताबिक जब वह वहां पहुंचे तो रंजीता का शव घर में पड़ा हुआ था। पूछताछ करने पर बहन के ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। संदेह जताया कि बहन की ससुरालियों ने हत्या की है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed