फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marriage and marriage under one roof

एक ही छत के नीचे हुए विवाह और निकाह

Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Marriage and marriage under one roof
पुरकाजी में नगर पंचायत कार्यालय द्वारायोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में मौज - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक ही छत के नीचे हुए विवाह और निकाह
विज्ञापन

पुरकाजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नगर पंचायत की ओर से दस जोड़ों का विवाह कराया गया। तीन हिंदू जोड़ों का पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह व सात मुस्लिम जोड़ों का हाफिज मोहसिन द्वारा निकाह कराया गया। प्रत्येक नवदंपती को 35 हजार का चेक व 10 हजार रुपये का सामान दिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तारीफ की। इस दौरान ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, इनाम फरीदी, उजेफा, रवि कांत, दीपक कुमार, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विधायक
उधर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल किसी कारण से शिरकत नहीं कर सके। उधर, विधायक से जानकारी करने पर उनके प्रतिनिधि रजत ने बताया कि आज क्षेत्र में कई कार्यक्रम हैं। इसलिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed