फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Markets will open from nine in the morning to nine in the night

सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार

Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Markets will open from nine in the morning to nine in the night
लॉकडाउन में छूट के दौरान शिव चौक से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के आदेश का जिला प्रशासन पालन कराएगा। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद अब दुकानें सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगी। सब्जी मंडी सुबह छह से नौ बजे तक और फल मंडी सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलेंगी।

प्रदेश की योगी सरकार ने जो निर्णय लिए है, जिला प्रशासन भी उन्हीं के अनुसार नियम लागू करेगा। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि नई गाइड लाइन के तहत समस्त कार्यालयों में 100 प्रतिशत अटेंडेंस होगी और तीन पालियों में काम होगा। बाजार सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक खुलेंगे। सब्जी मंडियों को छह से नौ और फल मंडियों को सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोला जाएगा। मिठाई की दुकान खोल सकते हैं, लेकिन बैठकर खाने की व्यवस्था नहीं होगी। बस में उतने लोग बैठ सकते हैं जितनी सीटें हैं, कार के लिए भी यही नियम रहेंगे। दोपहिया वाहन पर अब दो लोगों को छूट मिलेगी। ऑटो में भी जितनी सीट उतने लोग बैठ सकेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा। पार्क सुबह पांच से आठ और शाम पांच से आठ बजे तक खुलेंगे। बरातघर खोले जाएंगे, लेकिन 30 लोगों की उपस्थिति ही मान्य होगी। खेल परिसर और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करना आवश्यक है। रोडवेज की बसें चलाने की अनुमति रहेगी। सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुलेंगे। दुकानदारों को फेस मास्क, सैनिटाइजर रखना होगा। बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी, आठ जून से शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे। रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट शिफ्ट में काम कर सकते हैं, लेकिन ऑफिस को पिकअप और ड्रॉप करने की सुविधा देनी होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन की गाइड लाइन का पालन होगा। उन्होंने बताया कि आठ जून तक धार्मिक स्थल, मॉल, सिनेमा हॉल अभी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed