{"_id":"577d56aa4f1c1b6e697fbe2c","slug":"markets-swelling-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखते ही बाजारों में उमड़ पड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखते ही बाजारों में उमड़ पड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशियों से झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर सभी को बधाई दी। रात्रि में खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ रही। देर रात तक बाजार खुले रहे।
ईद की घोषणा का गोला पटकते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशियों से झूम उठे। ईद की तैैयारी को लेकर लोगों में उल्लास अलग ही दिखाई दिया। ईद के लिए सामान खरीदने को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। जूतों की दुकानों से लेकर नाई तक की दुकानों पर भीड़ रही। परचून की दुकानों पर लोगों की लाइने लगी रही। शहर के भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट में महिला अपने श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।
भीड़ के कारण बडे़ वाहनों का आवागमन बंद रहा। खालापार, लद्दावाला, सरवट के बाजारों में भारी भीड़ रही। देर रात तक बाजारों में भीड़ को लेकर पुलिस भी चौकन्ना रही। उधर, प्रशासन देर रात तक ईद के पर्व की तैयारियों में लगा रहा। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह की तैयारियों का जायजा लिया। ईओ अजीत सिंह ने सभी मस्जिदों के आस पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को देखा।