{"_id":"5812546c4f1c1b2f77bc5068","slug":"markets-grew-charm-of-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बढ़ी दीपावली की रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बढ़ी दीपावली की रौनक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में दीपावली की रौनक बढ़ गई है। शहर की मुख्य सड़कों पर साज-सज्जा और त्योहार की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी के लिए दिन में भारी भीड़ रही। यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। धनतेरस पर्व के लिए नए बर्तन की दुकानें सज गई हैं।
दीपावली पर्व का उल्लास बाजार में छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को शिवचौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, टाउन हाल रोड, नईमंडी और गांधी कालोनी के बाजारों में दुकानें सज गईं। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की मिट्टी की मूर्ति तथा वॉल पेंटिंग की बड़ी तादाद में बिक्री हुई। घर की साज-सज्जा के लिए फूलों की झालरें और अन्य सामग्री खरीदी गईं। मेरठ रोड और मीनाक्षी चौक इलाके में फूलों की दुकानों भी महकती रहीं।
गेंदे और अशोक के पत्तों की लड़ियां बड़ी संख्या में बिकी। त्योहार के चलते मंडी में फूलों की आवक बढ़ गई है। खील, बतासे, मोमबत्ती, कंदील की दुकानों पर भी खरीदारों का मेला लगा रहा। धनतेरस पर्व के लिए सर्राफा बाजार और भगत सिंह रोड स्थित स्वर्ण आभूषण की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। शहर के मुख्य बाजारों को दीपावली पर सजाया गया है। नईमंडी में चौड़ी गली, वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा रोड इलाकों में सड़कों पर बाजार जगमग हैं। मिठाइयां और रेवड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ है। शहर की यातायात व्यवस्था और भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली शहर, सिविल लाइन और नईमंडी का पुलिस बल दीपावली की भीड़ के मद्देनजर ड्यूटी पर नजर आया। कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड, महावीर चौक और प्रकाश चौक पर यातायात को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक शहर में त्योहार की खरीदारी के लिए भारी भीड़ रहेगी, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।