{"_id":"6377cb1ebc548d7c92169742","slug":"market-warmed-by-the-arrival-of-cold-muzaffarnagar-news-mrt614229150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की दस्तक से गरम हुआ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की दस्तक से गरम हुआ बाजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ठंड की आमद के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। बाजार में गरम कपड़ों के एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध है। ग्राहक फर्र आइटम की मांग कर रहे हैं। उधर, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर गीजर और हीटर की मांग बढ़ गई है।
झांसी रानी चौक, टाउनहॉल रोड, सदर बाजार और तिब्बतीयन मार्केट में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो चुकी है। टाउनहॉल रोड और सदर बाजार में कंबल, रजाई, गर्म कवर, गर्म बेड सीट आदि की खरीददारी की जा रही है। उधर, तिब्बतीयन मार्केट में भी गरम रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। एक सप्ताह पहले कि बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए उतनी भीड़ नहीं थी, लेकिन अब ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का गर्म कपड़ों की खरीददारी करना शुरू कर दिया है। इन दुकानों पर विभिन्न वैरायटी और रेंज में गर्म कपड़े उपलब्ध है। गरम शर्ट, जरकीन, मफलर, गर्म लोअर, शॉल, स्टॉल, फैंसी और पार्टीवियर शॉल के साथ-साथ बच्चों के सुंदर आइटम है।
कंबल और रजाई
व्यापारी उज्ज्वल मित्तल ने बताया कि इस बार रजाई और कंबल का माल अमृतसर, पानीपत और लुधियाना से आया है। उन्होंने कहा कि पहले के मुताबिक रेट में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ा है। दाम ज्यादा होने के कारण लोगों को खरीददारी करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रेडीमेड पर बढ़े दाम
रेडीमेड दुकानदार अनिल तायल ने बताया कि बच्चों के कपड़ों पर भी रेट बढ़े है। रेडिमेड कपड़ों पर 25-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस बार अलग-अलग वैरायटी और रेंज के आइटम आए है। फ्रॉक, सूट, हेरिंग वूल जैसे आइटम दुकानों पर उपलब्ध है। फिलहाल बाजार धीमी गति से बढ़ रहा हैै, लेकिन आगे उम्मीद है कि ग्राहकी बढ़ेगी।
गीजर और हीटर
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक अभिषेक गोयल का कहना है कि गीजर और हीटर की डिमांड बढ़ने लगी है। कंपनियों ने कई टेक्नॉलोजी के साथ गीजर और हीटर निकाले है। 1200 से 8000 रुपये तक के हीटर बाजार में उपलब्ध है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे ही और भी ज्यादा गीजर और हीटर की मांग बढ़ने लगेगी।