{"_id":"615ca6558ebc3eb343174d4c","slug":"market-decorated-for-shardiya-navratri-shopping-done-fiercely-muzaffarnagar-news-mrt5594083143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
खतौली बाजार में सांझी मां की खरीदारी करते हुए महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/ खतौली। शारदीय नवरात्र सात अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को श्रद्घालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार सज गए है। श्रद्घालु खरीददारी में जुट गए है। मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। बाजारों में मॉ सांझी के साथ नारियल, चुनरी के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। बुधवार यानि आज शाम को मां दुर्गा के शक्ति के स्वरूप सांझी की स्थापना की जाएगी। बृहस्पतिवार को घट यात्रा के साथ ही कलश स्थापना होगी।
शारदीय नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा सकती है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शारदीय नवरात्रि सात अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। कलश स्थापना इसी दिन सुबह की जाएगी। मान्यता है कि अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखे तो देवी प्रसन्न होती हैं और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अंखड ज्योति, माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह है। बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाएं जा रही है। जो विभिन्न प्रकार की मन मोह लेने वाली सांझी मां के साथ उसके भाई और टिकली आदि खरीद रही है। पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लोंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रहे है। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई है। कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार पर बाजारों में भीड़ देखने को मिली है। शहर में सदर बाजार, झांसी रानी बाजार, भगत सिंह, गांधी कालोनी, नई मंडी, आनंदपुरी आदि स्थानों पर नवरात्र की खरीदारी हो रही है।