{"_id":"624348787dac6b62e4176159","slug":"many-proposals-got-approval-in-the-general-body-meeting-devband-news-mrt5822570190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति में सामान्य निकाय की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति में सामान्य निकाय की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत होने वाले बजट, समिति के अधिकतम दायित्व पर विचार विमर्श करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि देवबंद चीनी मिल गन्ना पर्ची नहीं दे रहा है। यदि यही हाल रहा तो किसानों का गन्ना मई माह तक भी खेतों में ही खड़ा रहेगा। इसलिए देवबंद चीनी मिल का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित कर दिया जाए। वरना दो दिन के बाद किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अधिवक्ता रणवीर सिंह ने भी यही बात कही। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने वर्तमान में गन्ना पर लागत 440 रुपये क्विंटल आ रही है, इसलिए बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल किया जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान चीनी मिलों से शीघ्र दिलवाने की मांग की है। पूर्व चेयरमैन प्रविंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय त्यागी, राजकुमार चौहान, कालूराम प्रधान व ब्रह्मपाल सिंह त्यागी आदि ने भी विचार रखे। संचालन विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने किया। बैठक में समरपाल सिंह, राकेश त्यागी, मो. इंतजार त्यागी, आजाद सिंह, ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मो. इरशाद, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक कुमार, अनिल कुमार, राजेश त्यागी, अनिल त्यागी व मनोज कुमार आदि डेलीगेट रहे।