फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many leaders including BSP leader in Muzaffarnagar join SP

मुजफ्फरनगर में बसपा नेता सहित कई नेता सपा में शामिल

Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Many leaders including BSP leader in Muzaffarnagar join SP
बसपा नेता सहित कई नेता सपा में शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के बसपा और भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा में इन नेताओं का स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि अगड़े हो या पिछड़े भाजपा की निरंकुश सरकार की हर मोर्चे पर विफलता से हर वर्ग में नाराजगी है। प्रदेश की जनता अब यूपी की दिशा व दशा को सुधारने के लिए सपा की ओर देख रही है। नाराज जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार बैठी हैं। सपा के संघर्ष से प्रेरित होकर बसपा के पुराने नेता व वार्ड 10 से जिला पंचायत प्रत्याशी रहे रामपाल सिंह ने बसपा छोड़कर सपा में आस्था जताई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बसपा से सपा में आए रामपाल सिंह पाल व उनके साथ आए भाजपा के भोला सिंह कश्यप, घनश्याम सिंह, रविंद्र कुमार सिंह को सपा की सदस्यता दिलाई। बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता लेने पर रामपाल सिंह पाल ने कहा कि पिछड़ी जातियों का बसपा व भाजपा में अब कोई सम्मान नहीं है। सपा नेता साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा हारून अली, डॉ. इसरार अल्वी, पवन पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. नूर हसन सलमानी आदि मौजूद रहे। इस दौरान लवी गोयल, अनुराग पाल, अर्जुन पाल, सुधीर पाल, बबलू पाल, महेश कुमार, अनुज कुमार, नीरज चंदेल, जोनी सन्धावली आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed