फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many families have been destroyed by drugs in five years

नशे से पांच साल में कई परिवार हो चुके हैं तबाह

Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Many families have been destroyed by drugs in five years
नशे से पांच साल में कई परिवार हो चुके हैं तबाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे का कारोबार कमजोर वर्ग पर कहर बरपाता रहा है। अब तक नशे की लत में कई परिवार तबाह भी हो चुके हैं। मीरापुर व पुरकाजी क्षेत्र में तो अवैध शराब पीने से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, नशे की लत से परेशान होकर कई लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं।
पुरकाजी के खादर क्षेत्र के कई परिवार उत्तराखंड-सहारनपुर की सीमा पर स्थित एक भट्ठे पर काम करते थे। करीब पांच साल पूर्व वहीं पर उन्होंने अवैध रूप से तैयार की गई कच्ची शराब पी, जिसे पीने से छह लोगों की मौत हुई थी। इनमें से दो लोग पुरकाजी खादर क्षेत्र के रहने वाले थे, जिनके परिवार उनकी मौत के बाद पूरी तरह बिखरकर बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं, मीरापुर में भी करीब तीन साल पूर्व तीन लोगों ने एक साथ अवैध शराब कहीं से खरीदकर पी ली। जिससे दे लोगों की मौत हो गई थी। ये दो परिवार भी मुखिया की मौत के बाद बर्बाद हो चुके हैं। वहीं, शहर के रामलीला टिल्ला पर एक बड़ा कारोबारी नशे की लत में कर्ज का शिकार हो गया, जिसने करीब दो साल पूर्व आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

शहर के सर्राफा बाजार निवासी एक युवक ने भी करीब ढाई साल पूर्व नशे की लत से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। हाल ही में करीब एक सप्ताह पूर्व जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला एनडीपीएस एक्ट का विचाराधीन बंदी भी नशे की लत से परेशान था, जिसने नशे का सामान उपलब्ध नहीं होने पर आखिरकार मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजशास्त्री डॉ. कलमसिंह का कहना है कि नशे की लत युवाओं को जकड़ती जा रही है। जब एक बार कोई व्यक्ति नशे की लत से घिर जाता है तो नशा समय से न मिलने से वह मानसिक अवसाद में चला जाता है, जो उसके आत्महत्या की वजह बनता है। सामाजिक जागरूकता से ही लोगों को इससे बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed