फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many Aadhaar cards received from young man in Ratanpuri

युवक के पास से मिले कई आधार कार्ड

Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Many Aadhaar cards received from young man in Ratanpuri
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में प्रत्याशियों के बस्ते हटवाती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी में युवक के पास से मिले कई आधार कार्ड
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लग गई। सुबह मतदान की रफ्तार थोड़ा धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ ही वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मंडावली खादर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर एक युवक नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। उसके पास से कई आधार कार्ड व वोटर आईडी भी मिली है।

सठेड़ी में एक युवक की वोट किसी अन्य ने डाल दी थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उक्त युवक का टेंडर वोट डलवाया। गांव टोड़ा में प्राथमिक विद्यालय नंबर- 1 पर तैनात पुलिसकर्मी कुशलपाल सिंह की अचानक तबियत खराब होने पर उसके स्थान पर अतिरिक्त कांस्टेबल को तैनात किया गया। बीमार पुलिसकर्मी कुशलपाल सहारनपुर से चुनाव ड्यूटी में आया हुआ था। उसे तेज बुखार की शिकायत थी। इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बीमार पुलिसकर्मी को सीएचसी बुढ़ाना भेजा। इसके अलावा टोड़ा के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के एक बूथ पर मतदान की रफ्तार धीमी होने के कारण बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी। जोनल मजिस्ट्रेट ने इस बूथ पर अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगाई। जिसके बाद मतदान की रफ्तार कुछ बढ़ी। इससे पहले, एडीएम अमित कुमार और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कल्याणपुर के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंटों को बूथ के बाहर रहने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed