फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manuscripts of the district will get digital identity from Gyan Bharatam Mission

Muzaffarnagar News: ज्ञान भारतम मिशन से जिले की पांडुलिपियों को मिलेगी डिजिटल पहचान

Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Manuscripts of the district will get digital identity from Gyan Bharatam Mission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन को सहेजने के लिए जिले में ज्ञान भारतम मिशन अभियान चलाया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिले के निजी, सरकारी पुस्तकालय, मंदिर, मठ, गुरूकुल, आश्रम, साहित्यकार, महाविद्यालयों के पास संगृहीत पांडुलिपियों को खोजकर डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा। इससे जिले के साहित्य को डिजिटल पहचान और नई पीढ़ी को ज्ञान की विरासत मिलेगी।
इस अभियान के तहत पांडुलिपियों के संभावित केंद्रों की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर निजी संग्रहकर्ता, पुरोहित, धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य, आयुर्वेदाचार्य, संस्कृत और प्राचीन भाषाओं के विद्वानों से संपर्क कर पांडुलिपियों को खोजा जाएगा। इसको एप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा। कार्य को शुचिता से करने के लिए इस कार्य में भाषा अध्यापकों, इतिहास और पुरातत्व विषयों के अध्यापकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि कार्य में सहयोग के लिए एनसीसी, एनएसएस, इतिहास विषय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा।
------
बनाई गई है आठ सदस्यीय समिति
मिशन के लिए डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ, नगर निकाय अधिशासी अधिकारी, एसडी डिग्री कॉलेज प्राचार्य, डीआईओएस, श्रीशिव संस्कृत थानेश्वर महादेव संस्कृत विद्यालय खतौली प्रधानाचार्य, शुकदेव इंटर कॉलेज शुकतीर्थ प्रधानाचार्य, जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed