{"_id":"687e98d6421cd480e20070f2","slug":"manure-was-not-made-bitoda-was-built-on-vermicompost-pit-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-150477-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खाद तो बनी नहीं, वर्मी कंपोस्ट पिट पर खड़ा किया बिटौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खाद तो बनी नहीं, वर्मी कंपोस्ट पिट पर खड़ा किया बिटौड़ा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बनाए गए वर्मी कंपोस्ट पिट का दुरुपयोग हो रहा है। जिस कारण मिशन का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा। सदर ब्लाॅक के गांव सिकरेड़ा में वर्मी कंपोस्ट पिट का सदुपयोग करने के बजाए उस पर उपलों का बिटौड़ा (कूप) बना दिया गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो प्रधान ने उपलों का कूप पिट से हटवाया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट पिट बनाए गए थे। गांव सिखरेड़ा में बनाए गए पिट में कूड़ा आदि डालने के बजाए उसके ऊपर उपले भरने का कूप बना दिया गया था। सरकारी संपत्ति पर निजी कूप बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव भी बेखबर थे, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जिम्मेदार लोगों की आंख खुली।
ग्राम प्रधान गय्यूृर अली ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई तो उपलों का कूप हटाते हुए पिट खाली करा दिया गया।