{"_id":"5fe234bc8ebc3e40f95c0c15","slug":"mansoorpur-accord-cricket-academy-wins-trophy-khatauli-news-mrt516903344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर मंसूरपुर अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर मंसूरपुर अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
मंसूरपुर में विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपूर। अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में जनपद स्तरीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल में मंसूरपुर अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में चार दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर खतौली तथा मंसूरपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल में मंसूरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 149 रन ही बना सकी। मंसूरपुर के खिलाड़ी इस्माइल ने 57 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुजफ्फरनगर के सागर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता प्रवीण अवाना ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में आयोजक मोहम्मद अतीक, प्रधान मोहम्मद फहीम, राकेश कुमार, साबिर, नौशाद, मनोज कुमार, फहीम, गुलाब आदि का सहयोग रहा।
कबड्डी खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
छपार। गांव बसेड़ा स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में यु-मुम्बा प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को सम्मानित किया गया। अर्जुन इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, जिनके सम्मान में कॉलेज परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने किया। शिक्षक विपिन त्यागी, विजयपाल, योगेंद्र, योगेश, संदीप, विशाल, गौरव व भावना आदि का सहयोग रहा।