फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manoj becomes the Venue Operation Manager for Lucknow Series

लखनऊ सीरिज के लिए वेन्यू ऑपरेशन मैनेजर बने मनोज

Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj becomes the Venue Operation Manager for Lucknow Series
मनोज पुंडीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव मनोज पुंडीर को लखनऊ में सात मार्च से भारत व दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरिज के लिए वेन्यू ऑपरेशन मैनेजर नियुक्त किया गया है। सीरिज में पांच एक दिवसीय व तीन टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाने हैं।
विज्ञापन

भारत व दक्षिणी अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेली जाने वाली अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की यह सीरिज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेली जानी है। सीरिज के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वेन्यू ऑपरेशन मैनेजर के लिए नियुक्त किए गए मनोज पुंडीर जनपद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव होने के साथ ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल मेंबर भी हैं। इससे पहले भी मनोज पुंडीर 2018 में इकाना स्टेडियम लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए टी-20 सीरिज में भी वेन्यू डायरेक्टर रहे थे। उन्हें 2020 में साउथ अफ्रीका के साथ हुए क्रिकेट मैच में भी यही जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन ये मैच कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिए गए थे। इसके अलावा, लखनऊ में ही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी का आयोजन भी मनोज पुंडीर करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed