{"_id":"634c4ff807259347902373d9","slug":"manglamukhi-s-team-going-to-seek-congratulations-attacked-muzaffarnagar-news-mrt6098893101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई मांगने जा रहे मंगलामुखी की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई मांगने जा रहे मंगलामुखी की टीम पर हमला
विज्ञापन
खतौली। देहात क्षेत्र में बधाई मांगने गई मंगला मुखी की टीम पर दूसरे टीम के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
रविवार को विमला निवासी ढाकनचौक मंगला मुखी ने पुलिस को बताया कि अपनी टीम के साथ पमनावली चौकी स्थित गांव सिखेरड़ा में बधाई मांगने गई थी। भूड़ निवासी अबरार जो नकली मंगलामुखी बना है। उसने अपने साथी भेजकर हमला करा दिया। मारपीट की सूचना के बाद उनकी गुरू रेखा थाने पहुंची। रेखा ने पूरा मामला इंस्पेक्टर को बताया।
बधाई मांगने वाली टीम में शामिल आरती ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने 25 हजार रुपये की नकदी के साथ चेन और कुंडल भी खींच लिए। पुलिस ने घायल आरती का डाक्टरी मुआयना कराया। पुलिस ने मंगला मुखी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।