फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mandawali Bangar episode: Police filed a case, four arrested

मंडावली बांगर प्रकरण: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चार गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Mandawali Bangar episode: Police filed a case, four arrested
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का चित्र लगे बोर्ड को लेकर हुआ था पथराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का चित्र लगे बोर्ड को लेकर हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों से चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।
गांव मंडावली बांगर निवासी गड़रिया समाज के कुछ युवकों ने रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का चित्र लगा एक बोर्ड बस स्टैंड पर लगा दिया था। इसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड को हटा दिया था। प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही बोर्ड लगाने की बात कही थी। सोमवार को बोर्ड के संबंध में गांव के ही कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी। इसे लेकर गांव के गड़रिया एवं ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला था। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने दोनों समाज के छह-छह लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, हंगामा आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। दोनों पक्ष के चार लोगों ब्रजराज, सतपाल, अशोक तथा अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। दोनों पक्षों को पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed