फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mandatory and bank branches do not follow social distancing

मंडी और बैंक शाखाओं पर नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Fri, 17 Apr 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mandatory and bank branches do not follow social distancing
मुजफ्फरनगर स्थित दाल मंडी में खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंस से बेपरवाह दिखे लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव का एक ही उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग, जिसे लागू करने के लिए सरकार ने देश भर में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। सवेरे तीन घंटे की छूट पूरे लॉकडाउन पर भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन

सवेरे छह से नौ बजे तक रोजाना लॉकडाउन में छूट दी जाती है। इस दौरान लोग खरीदारी करने निकलते हैं। नगर की सब्जी मंडी एवं दाल मंडी में भीड़ का यह आलम है कि लॉकडाउन का असर तीन घंटे की छूट में ही धराशायी हो जाता है। शुक्रवार को नगर की दाल मंडी में भीड़ को देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आलम यह था कि लोगों के कंधे आपस में टकरा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान इतनी भीड़ पहले कभी नजर नहीं आई। दाल मंडी से सटी सब्जी मंडी में भी यही आलम रहा। खरीदारी करने आए राकेश, मोहम्मद इस्माइल एवं सुरेश मलिक ने बताया कि घर के लिए राशन की खरीदारी भी जरूरी है। गली-मोहल्लों की दुकानों पर पर्याप्त सामान नहीं मिल रहा। साथ ही दाम भी ज्यादा हैं। इसलिए मंडी से ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
बैंक के बाहर लगी एक किमी लंबी लाइन
मुजफ्फरनगर। खातों में आई धनराशि निकालने के लिए बैंकों में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को तो रिकार्ड ही टूट गया। गांधी कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर करीब एक किमी लंबी लाइन लग गई। व्यवस्था बनाने में बैंक स्टॉफ एवं पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कर्मियों को बाइक से चलकर लाइन लगवानी पड़ी। सवेरे आठ बजे से ही बैंक शाखाओं के बाहर रुपये निकालने जाने वालों का तांता लग जाता है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की रहती है। शुक्रवार को शहर के अधिकांश बैंकों में भीड़ का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed