{"_id":"68ed4f5b5d205212780658c4","slug":"malaria-virus-arrived-from-other-states-number-of-patients-increased-to-five-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156446-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूसरे राज्यों से आया मलेरिया वायरस, पांच हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूसरे राज्यों से आया मलेरिया वायरस, पांच हुई मरीजों की संख्या
Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बरसात के बाद डेंगू, मलेरिया के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इस वर्ष पांच लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। तीन लोग विशाखापट्टनम, एक मुंबई और एक झारखंड में कार्यरत है। पॉजिटिव पाए गए मलेरिया के दो रोगियों का उपचार जारी है। सभी लोगों को दूसरे राज्य में काम करते हुए मलेरिया हुआ।
मौसम में बदलाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बरसात के बाद मच्छर जनित रोग लोगों को परेशान कर रहे हैं। जनपद में अब तक डेंगू के 27 मरीज सामने आ चुके हैं। इस वर्ष पांच लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। गत वर्ष तीन लोगों में मलेरिया पाया गया था। इनमें मिमलाना रोड निवासी मलेरिया पीड़ित एक मरीज की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी।
-- --
एंटी लारवा का छिड़काव और कराई जा रही फॉगिंग
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों पर अंकुश लगाने को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को डेंगू मलेरिया के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।