फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make electricity from rooftop solar, get grant

Muzaffarnagar News: छत पर सोलर से बिजली बनाओ, अनुदान पाओ

Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Make electricity from rooftop solar, get grant
मुजफ्फरनगर। आम उपभोक्ता अपनी छत पर एक से लेकर दस किलोवाट का सोलर कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। उपभोक्ता के पास से खपत से अधिक बिजली स्वयं बिजली निगम को चली जाएगी जिसका उसे पैसा मिलेगा। यूपी नेडा ने आम उपभोक्ताओं के लिए ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट अनुदान कार्यक्रम चलाया है। विद्युत के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत कम करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई गई है। इस योजना में छत पर सोलर पैनल लगाने पर सरकार सीधे अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

नेडा के पीओ भजन सिंह ने बताया कि इस योजना में नेटमीटरिंग की भी सुविधा है। उपभोक्ता सोलर पावर प्लांट से प्राप्त बिजली दिन में पूर्ण खर्च नहीं कर पाते हैं तो अवशेष यूनिट ग्रिड में चली जाती है। जितने किलोवाट का बिजली का घरेलू कनेक्शन होता है उतने ही किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जाता है। तीन किलोवाट के सोलर पावर प्लांट पर भारत सरकार 14588 रुपये प्रति किलोवाट का अनुदान देती है। राज्य सरकार 15 हजार रुपये प्रति किलोवॉट देती है जिसमे अधिकतम 30 हजार का अनुदान है। चार से दस किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर भारत सरकार 7294 रुपये प्रति किलोवॉट अनुदान देती है। राज्य सरकार केवल 30 हजार का अनुदान देती है। विकास भवन में स्थित नेडा के ऑफिस में योजना के बारे में जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed