{"_id":"61ae5c68ffdcd818d43dbd7f","slug":"make-daughters-educated-swami-omanand-muzaffarnagar-news-mrt5679147159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को शिक्षित बनाएं : स्वामी ओमानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को शिक्षित बनाएं : स्वामी ओमानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज बघरा में असहाय 80 छात्राओं को ऊनी वस्त्र, ड्रेस आदि सामग्री वितरित की गई। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना लोक कल्याण का स्तुत्य कार्य है।
कॉलेज परिसर में वेद मंत्रोच्चार से कमरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद ने किया। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए पुत्रियों को शिक्षित बनाएं। शिक्षित और संस्कारित बेटियां देश की अमूल्य धरोहर है। डिप्लोमा इंजीनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिंह एवं जिलाध्यक्ष बीआर शर्मा ने संस्था में एक कमरे का निर्माण कराने की घोषणा की। मेरठ कालेज, मेरठ के पूर्व विधि विभागाध्यक्ष अनुराग सिंह तथा इतिहास की विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह ने अपने पूर्वजों की स्मृति में कालेज को एक कमरा दान में दिया।
प्रबंधक देवराज पंवार, प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, बीबी गुप्ता, यूसी वर्मा, हुकुम चंद शर्मा, कल्याणकारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. ब्रज गोपाल शर्मा, अचल शास्त्री, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। शिक्षिका कमलेश, मंजू, मोनिका, राखी, ममता आदि का सहयोग रहा है।