फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Main Ganga bath today

मुख्य गंगा स्नान आज, तीर्थ में पहुंचे श्रद्धालु  

Mon, 14 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Main Ganga bath today
शुक्रताल में वटवृक्ष पर छागा बांधते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम दिखाई दिया। सोमवार के मुख्य गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु तीर्थ नगरी में पहुंच चुके हैं। मंदिरों, धर्मशाला और आश्रमों में भागवत वाणी गूंज रही है। वेद मंत्रों के साथ पुरोहितों और आचार्यों ने पूजन और अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन


पौराणिक शुक्रताल में गंगा तट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और मनोकामना के लिए पूजा अर्चना की। दिल्ली, हरियाणा और वेस्ट यूपी के अलग शहरों से पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने गंगा दर्शन किया। श्रीशुकदेव आश्रम में अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत के धागे बांधे गए।
विज्ञापन


तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में दर्शनों का तांता रहा। हनुमतधाम, दंडी आश्रम, गणेशधाम, दुर्गाधाम, शिवधाम आदि तीर्थ के मंदिरों में तीर्थ यात्रियों ने संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। देर रात तक श्रद्धालु धार्मिक नगरी पहुंचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के निर्देशन में आयोजित मेले में पुलिस व्यवस्था में जुटी रही। गंगा स्नान के दौरान 44 वाहिनी पीएसी मेरठ के जवानों ने दो लोगों को डूबने से बचाया। एसआई लल्लन यादव के नेतृत्व में दो बोट सुरक्षा के लिए लगाई गई है। टीम में विरेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, संजय त्यागी, अमित, राजकुमार, आनंदवीर, हरेंद्र, सुखपाल आदि जवान शामिल हैं। सीओ भोपा अकील अहमद के नेतृत्व में एसओ योगेश शर्मा और मेला प्रभारी सतीशचंद त्यागी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।       


भागवत संस्कृति का दर्पण: ओमानंद      
शुक्रताल। भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत भारतीय संस्कृति का दर्पण है। महाराष्ट्र से पधारे कथा व्यास सर्वानंद जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का विधि विधान से शुभारंभ किया गया। पीठाधीश्वर ने कहा कि भागवत भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का इतिहास, हृदय और प्राण है, जो जीवन मृत्यु के सत्य का बोध कराती है। विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करती है। यज्ञमान मोतीलाल गायकवाड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed