फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahmud Madni became the acting national president of Jamiat

जमीयत के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने महमूद मदनी

Fri, 28 May 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahmud Madni became the acting national president of Jamiat
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे मौलाना महमूद मदनी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। यह पद कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के इंतकाल के बाद रिक्त हुआ है। वहीं मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई जमीयत वर्किंग कमेटी की बैठक में आम सहमति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव नियाज अहमद फारुकी ने बताया की बृहस्पतिवार को दिल्ली में जमीयत मुख्यालय स्थित मदनी हाल में दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी की अध्यक्षता में मजलिस-ए-आमला (वर्किंग कमेटी) की बैठक हुई। जिसमें कारी उस्मान के इंतकाल के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर लंबी चर्चा हुई। जिसके उपरांत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति बनने के बाद संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे मौलाना महमूद मदनी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि उनके स्थान पर मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को महासचिव बनाया गया। उन्होंने बताया की बैठक में दोनों जमीयतों के एकीकरण के पूर्व के दृष्टिकोण का पुन: समर्थन भी किया गया। गौरतलब है की वर्ष 2008 से जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष चले आ रहे कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुुरी का 21 मई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान इंतकाल हो गया था। जिसके बाद से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed