फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahendra Singh Tikait gave voice to the farmers: Jayant Chaudhary

महेंद्र सिंह टिकैत ने दी थी किसानों को आवाज : जयंत सिंह

Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Tikait gave voice to the farmers: Jayant Chaudhary
किसान भवन पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित करते रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को आवाज दी। किसानों को एक होकर अपने हक में आवाज उठाना सिखाया। वर्तमान में किसानों को फिर से एक होकर हकों के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। सत्ता प्राप्त करने के लिए वर्तमान में धर्म और जाति के नाम पर युवाओं के हाथ में तलवार थमा दी गई है।
विज्ञापन

किसान भवन पर दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल और जमीन बचाओ पर गोष्ठी भी हुई। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि 1987 में किसान यूनियन की नींव रखी गई थी, तो क्रांति आ गई थी। सत्ता की चाबी किसान और गांव के हाथ में हो किसान मजबूत होगा। महिलाओं का सम्मान करने और भागीदारी देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि किसान मसीहा स्वभाव के सरल थे और सादगी उनकी पहचान थी। उन्होंने ताउम्र किसानों के लिए आवाज उठाई। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसान का बेटा सड़क पर खड़ा होता है, तो कैसे सरकार को झुकाया जाता है यह हम सभी ने देख लिया। दिल्ली वालों का पेट रोटी से भरता है, इंटरनेट से पेट नहीं भरता। रोटी गांव में पैदा होती है दिल्ली में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी किसानों के साथ हैं। जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में दिल्ली मॉडल पर सुविधा उपलब्ध कराने का हर जगह प्रयास करेंगे। भाकियू किसी सरकार व पार्टी विरोधी नहीं है केवल सरकार के गलत निर्णयों की विरोधी है।
श्रद्धांजलि सभा को दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि एकजुटता से ही किसानों की जीत हो सकती है। अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, बुढ़ाना के रालोद विधायक विधायक राजपाल सिंह बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, मास्टर विजय सिंह, गुलाम मोहम्मद जौला और गौरव टिकैत, योगेश धामा मौजूद रहे।
स्टेडियम को जेल बनाना चाहती थी केंद्र सरकार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के स्टेडियमों को जेल में बदलने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास भेजा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने खारिज कर दिया था। केंद्र सरकार की चलती तो स्टेडियमों को जेल बना देती ।
हवन में आहुति देने पहुंचे किसान, रक्तदान किया
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान भवन पर यज्ञ का का आयोजन किया गया। ं मुख्य यजमान सुरेंद्र टिकैत रहे। करीब सौ किसानों ने रक्तदान भी किया।
समाधि पर अर्पित किए पुष्प
किसानों और गण्मान्य लोगों ने किसान भवन स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात टिकैत के आवास पर अखंड ज्योति के दर्शन कर नमन किया।
पुस्तकालय के लिए दिए गए 26 लाख
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसान भवन पर पुस्तकालय के लिए 21 लाख और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

टिकैत ने घर पर ही मेहमानों की आवभगत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत संगोष्ठी के मंच पर नहीं पहुुंचे। सुबह समाधि स्थल पर जाने के बाद वे दिनभर अपने घर पर ही रहे और मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed