फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahavir Singh selected among ten artists of the state

प्रदेश के दस कलाकारों में हुआ महावीर सिंह का चयन

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Singh selected among ten artists of the state
लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी की प्रदर्शनी में चायनित डॉ. महावीर सिंह की पेंटिंग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदेश के दस कलाकारों में हुआ महावीर सिंह का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर महावीर सिंह का राज्य ललित कला अकादमी ने प्रदेश के दस कलाकारों में चयन किया है। उनकी कृति को दस प्रमुख कृतियों में चुनने के साथ उन्हें लखनऊ में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उन्हें ओम पर बनाई गई कृति का पहला स्थान मिला है। जनपद के किसी कलाकार को पहली बार यह सम्मान मिला है।

राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी में जिले के प्रसिद्ध चित्रकार पूर्व विभागाध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज एवं कलांगन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर महावीर सिंह को विशेष आमंत्रित कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी प्रत्येक वर्ष प्रदेश के कलाकारों की कलाकृति प्रदर्शनी में आमंत्रित करती हैं, जिसमें चयन समिति द्वारा चयनित कलाकृतियों का चयन किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 कलाकारों को विशेष आमंत्रित कलाकार के रूप में आमंत्रित किया जाता है। इस क्रम में राज्य ललित कला अकादमी की लखनऊ में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में प्रथम बार चित्रकार डॉक्टर महावीर सिंह को कला क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें विशिष्ट आमंत्रित कलाकार के रूप में स्थान दिया हैं। इस प्रदर्शनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व दुर्जन राणा व डॉ. राजबल सैनी कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed