फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahatma Gandhi had come to Deoband during the salt movement: Deobandi

नमक आंदोलन के समय देवबंद आए थे महात्मा गांधी : देवबंदी

Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi had come to Deoband during the salt movement: Deobandi
देवबंद (सहारनपुर)। नमक आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देवबंद आए थे। यहां उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया था। यह कहना है कि इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस हजरत मौलाना अनवर शाह कश्मीरी के भतीजे कमल देवबंदी का।
विज्ञापन

लेखक एवं चिंतक कमल देवबंदी ने बताया कि देवबंद से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाता रहा है। उनके चाचा हजरत मौलाना अनवर शाह कश्मीरी बताया करते थे कि महात्मा गांधी देश की आजादी से पहले नमक आंदोलन के समय देवबंद आए थे। वह सर्दियों के दिन थे। गांधीजी देवबंद के पचदरा में ठहरे थे। वहां उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था। शेखुल हदीस हजरत अनवर शाह कश्मीरी ने गांधीजी को अल्लामा शब्बीर अहमद उस्मानी के हाथों लिखित रूप में हजरत मोहम्मद साहब की उस हदीस का सार दिया था, जिसमें हजरत मोहम्मद साहब ने कहा था उस हुकूमत का विरोध करो जो नमक, पानी और घास पर कर (टैक्स) लगाए। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने इसे अपने भाषणों और लेख में प्रयोग किया था। रविवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed