फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat is not a national festival: Naresh Tikait

महापंचायत नहीं राष्ट्रीय पर्व है : नरेश टिकैत

Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat is not a national festival: Naresh Tikait
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव कुरावा में पंचायत में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महापंचायत नहीं राष्ट्रीय पर्व है : नरेश टिकैत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गठवाला खाप के गांव कुरावा में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यह महापंचायत नहीं राष्ट्रीय पर्व है। महापंचायत किसान यूनियन की नहीं, किसान संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर आयोजित की गई है। पूरे देश के किसानों के मान-सम्मान का सवाल है। आपको केवल भीड़ को संभालने तथा उनका आदर सत्कार करने की आवश्यकता है। पूरे देश का किसान महापंचायत में पहुंचकर किसान आंदोलन का इतिहास बदल देगा।
रविवार को गांव कुरावा में गठवाला खाप की हुई पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश के सभी किसान संगठनों के आह्वान पर पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी के मैदान पर महापंचायत होगी। यह महापंचायत नहीं राष्ट्रीय पर्व है। देश के किसान की आन-बान-शान के लिए महापंचायत रखी गई है। एक बहुत बड़ी कमी थी। गठवाला खाप के साथ आने से वह कमी आज पूरी हो गई है। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह हमारे साथ नहीं, हम उनके साथ है।
विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि गठवाला खाप ने हमेशा सभी किसान आंदोलन तथा किसानों की समस्याओं को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। इस खाप के लोग बहुत बहादुर हैं। वे कायर कभी नहीं हो सकते। नए कृषि कानून लागू होने से पूरे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। धरती माता किसान की पहचान है। यह चली गई तो सब कुछ चला जाएगा। फुगाना गांव के थांबेदार वीरसैन मलिक ने कहा कि हमारी पहचान खाप के लोगों से है। हम उनसे है, वे हमसे नहीं। आज पूरी खाप के लोग बाबा के साथ है। लांक गांव के थांबेदार चौ. रविंद्र सिंह व बहावड़ी के बाबा श्यामसिंह ने कहा कि गठवाला खाप, खाप के बाबा के साथ है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि खाप व किसान को किसी भी कीमत पर बंटने नहीं दिया जाएगा। पुरा महादेव से आए आजाद मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में गठवाला खाप का विशेष सहयोग रहेगा। पंचायत में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, धर्मेंद्र मलिक, चौ. प्रवीण बालियान, चौ. थामसिंह, चौ. मुकेश मलिक, शोभित मलिक व बलराज सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। खाप की पंचायत की अध्यक्षता कर रहे खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन अमित मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंच पर आए गठवाला व बालियान खाप के चौधरी
बुढ़ाना। सिसौली कस्बे में विधायक उमेश मलिक के साथ हुई घटना के बाद से गठवाला खाप के बाबा चौ. राजेंद्र सिंह तथा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के बीच दूरियां बढ़ गई थी। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत दावा करते रहे कि थे कि वे खाप के बाबा को अवश्य मना लेंगे। गठवाला खाप के बिना वे अधूरे हैं। कुरावा गांव की पंचायत में गठवाला खाप बाबा चौ. राजेंद्र सिंह व बालियान खाप के चौ. नरेश टिकैत एक मंच पर दिखाई दिए। गठवाला खाप के बाबा ने कहा कि देश के किसानों की लड़ाई में वे पीछे नहीं रहेंगे। चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान व गठवाला खाप दोनों बड़े कुनबे हैं। बड़े कुनबों में थोड़ा बहुत मनमुटाव तो हो ही जाता है। आज हम सब साथ हैं।
----------
राठी खाप महापंचायत का करेगी सहयोग
मंसूरपुर। मंसूरपुर में राठी खाप के लोगों की एक बैठक खाप के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी के आवास पर हुई। बैठक में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है, जो निंदनीय है। उन्होंने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। राठी खाप के सभी लोगों ने गौरव टिकैत को आश्वासन दिया कि वे महापंचायत में तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे। अध्यक्षता कृष्णपाल राठी और संचालन पंकज राठी ने किया।
------------
मंत्री, सांसद और विधायकों को गांव में घुसने नहीं देंगे
जानसठ। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के मंत्री, सांसद व विधायकों को किसी गांव में घुसने नहीं देंगे। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी, जिसमें सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जाएगा। महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।

--------------
महापंचायत किसानों के मान सम्मान की लड़ाई : चांदवीर
मंसूरपुर। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के लिए मंसूरपुर में अंकित बालियान के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। जिसमें कई गांवों के किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश सचिव चांदवीर फौजी ने कहा कि महापंचायत किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में तय हुआ कि हर गांव से किसान पंचायत के लिए खाना लेकर जाएंगे तथा कुछ गांव अपना खाने का शिविर भी लगाएंगे। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता संजीव राठी सोंटा, राजीव तोमर जोहरा, नीरज पहलवान, अंगद प्रधान, टीटू राठी, अनिरुद्ध, राजीव चेयरमैन, डॉ. उदय पाल, छोटू, मोनू खानुपुर, अर्जुन बालियान, कासम, मोहित, अमित, रणधोल मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव कुरावा में पंचायत को संबोधित करते चौ. नरेश टिकैत और मं?

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव कुरावा में पंचायत को संबोधित करते चौ. नरेश टिकैत और मं?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed