{"_id":"64a4108276e1f89c8c04fc88","slug":"mafia-sushil-moochs-benami-property-worth-7857-crores-will-be-attached-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2994-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: माफिया सुशील मूंछ की 78.57 करोड़ की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: माफिया सुशील मूंछ की 78.57 करोड़ की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
अदालत में पेशी के दौरान कुख्यात सुशील मूंछ फाइल फोटो
- कुल 90 करोड़ की संपत्ति पर चल रहा पुलिस-प्रशासन का जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माफिया सुशील मूंछ की बेनामी संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस जांच में लगभग 90 करोड़ की ऐसी संपत्ति सामने आई है, जिसे मूंछ ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के नाम से खरीदा है। चल और अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में जब्त करने की तैयारी है। दो दिन में 78.57 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। अभी तक 11.17 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि माफिया की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं। सुशील मूंछ शातिर अपराधी हैं। तीन माह में उसकी संपत्ति की जांच की गई है। एचएस-18 ए और आइएस-199 के सरगना मूंछ द्वारा अपराध से अवैध धन अर्जित कर अपने ममेरे भाई मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी एवं उसके परिवार व सहयोगियों के नाम से खरीदी गयी 78.57 करोड़ की बेनामी संपत्ति अब सामने आई हैं। इससे पहले सुशील मूंछ की बेनामी 11.17 करोड़ रुपये की संपत्ति नौ जून को जब्त की जा चुकी हैं। 78.57 करोड़ की संपत्ति दो दिन में जब्त कर ली जाएगी। यदि यह संपत्ति रिश्तेदारों की अपनी हैं तो उनको कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
2528.78 वर्ग मीटर और 50.54066 हेक्टेयर जमीन
- थाना भोपा के ग्राम करहेड़ा में 8.625 हेक्टेयर कृषि भूमि
- थाना ककरौली के ग्राम बेहड़ा सादात में 2.3771 हेक्टेयर व 1200 वर्गमीटर भूमि।
- थाना भोपा के गांव ककराला में 7.0664 हेक्टेयर भूमि।
- ग्राम ककरौली में 29.13616 हेक्टेयर भूमि।
- अलमासपुर में 548.78 वर्गमीटर भूमि पर बना आवासीय मकान।
- कूकड़ा में 2.217 हेक्टेयर भूमि, ग्राम बीबीपुर में 1.119 हेक्टेयर व 780 वर्गमीटर भूमि।
- थाना ककरौली क्षेत्र में पेट्रोल पम्प, स्कूल का भवन
- थाना नई मंडी क्षेत्र में दो आवासीय मकान के साथ ही दो डंपर एवं तीन टैंकर।