फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a vow to change the name of Muzaffarnagar to Laxmi Nagar, brought Dak Kanwad

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने की मांगी मन्नत, लाए डाक कांवड़

Wed, 23 Jul 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Made a vow to change the name of Muzaffarnagar to Laxmi Nagar, brought Dak Kanwad
मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग की है। भगवान भोलेनाथ से यह मन्नत मांगते हुए संगठन के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए हैं।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग के लिए उन्होंने पूर्व समय में रेलवे स्टेशन सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी लगाए थे। भगवान भोलेनाथ से यही मन्नत मांगते हुए कार्यकर्ताओं के साथ डाक कांवड़ लेकर आए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ लाने के दौरान उनकी टीम ने जहां भी मुजफ्फरनगर लिखा देखा, उस पर पवित्र गंगाजल छिड़क कर ‘शुद्धिकरण’ का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया। मुजफ्फरनगर का नाम मुगलों के नाम से जुड़ा है, उनकी टीम ने हरिद्वार से लाए 151 लीटर गंगाजल से शिव चौक पर अभिषेक किया। उनके साथ नवीन धीमान, योेगेंद्र तोमर, सोनू तोमर, गौरव त्यागी आदि शामिल रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed