फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a vow by offering prasad in Durga fair in village Ghasipura

गांव घासीपुरा में दुर्गा मेले में प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नत

Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Made a vow by offering prasad in Durga fair in village Ghasipura
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा दुर्गा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : KHATAULI
गांव घासीपुरा में दुर्गा मेले में प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नत
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में चार दिवसीय दुर्गा माता के मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मेले में दूरदराज से आकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

चतुर्दशी के अवसर पर नेशनल हाईवे स्थित घासीपुरा में लगने वाले चार दिवसीय मेले का शुभारंभ मेले के संरक्षक कुंवर विजय राज सिंह ने विधि विधान से किया। मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। उन्होंने बताया कि यह मेला वर्ष 1934 से विधिवत रूप से लगता आ रहा है। पिछले दो वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। मेले में मिट्टी के बर्तन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाएं आगामी त्योहारों के लिए मिट्टी के बर्तनों की खूब खरीदारी कर रही हैं। मेले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस तथा वालंटियर भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed