फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maa Durga Ashtami festival celebrated, ended the fast

मां दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया, व्रत खोले

Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga Ashtami festival celebrated, ended the fast
नई मंडी में मनकामनेश्वर मंदिर में अष्टमी पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मां दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया, व्रत खोले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र महोत्सव में मंगलवार को मां दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया गया। मां दुर्गा के आठवें शक्ति स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। पूजन और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोले। कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर लोगों ने कन्याओं को घरों में भेजने से परहेज ही रखा। पूजन कर कन्याओं को उनके घरों पर ही उपहार भिजवाए।
दुर्गा अष्ठमी के साथ ही नवरात्र महोत्सव में पूर्ण हुए। कुछ श्रद्धालु बुधवार यानि आज राम नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा कर व्रत का परायण करेंगे। मां दुर्गा अष्टमी पर्व पर अग्रसेन विहार निवासी बबीता चौधरी, स्वाति ने मां महागौरी की पूजा की। इसके बाद मंदिर में प्रसाद दिया गया। सुभाष नगर निवासी चंद्रकांता ने बताया कि पूजन के बाद कन्याओं को उनके घरों पर ही उपहार दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण घरों पर कन्याओं को नहीं बुलाया। उत्तरी सिविल लाइन निवासी मधु सिंघल ने बताया कि पूजन के बाद कन्या को उपहार देकर और गाय को भोजन कराकर व्रत खोले हैं।
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
पुरकाजी। दुर्गाष्टमी पर्व क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह माता की ज्योति जलाकर पूजा की गई। कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याओं को प्रसाद व उपहार वितरित किए गए। उसके उपरांत मंदिरों में माता दुर्गा की आरती की गई। सभी ने माता का गुणगान कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed