{"_id":"5fa993128ebc3e9b874ee5f7","slug":"luxury-car-found-on-highway-muzaffarnagar-news-mrt5103362159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लावारिस मिली लग्जरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लावारिस मिली लग्जरी कार
विज्ञापन
पुरकाजी क्षेत्र में लावारिस मिली कार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लावारिस मिली लग्जरी कार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर सोमवार शाम लग्जरी कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से बड़ी संख्या में खिलौने, सोने की एक चेन व कुंडल बरामद हुए। जांच में कार दिल्ली निवासी महिला की निकली, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
सोमवार शाम राहगीरों ने लाल रंग की लग्जरी कार लावारिस खड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार के बारे में जानकारी की। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि कार की तलाशी में बच्चों के खिलौने, सोने की एक चेन, सोने के कुंडल व महिला की चप्पल बरामद हुई हैं। जांच कार दिल्ली निवासी अमृता शर्मा की निकली। पुलिस ने अमृता शर्मा की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। लावारिस कार की सूचना पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीओ सदर कुलदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर कार की जांच की। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया, लेकिन कार मालिक अमृता का सुराग नहीं लग पाया।
इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जांच के दौरान महिला के पूर्व पति हितेश चौधरी से वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व तलाक के बाद से अमृता शर्मा मानसिक तनाव में है। चार दिन पूर्व भी महिला द्वारा अपनी कार लावारिस हालत में मथुरा में खड़ी कर दी गई थी, जिसे तीन दिन बाद महिला द्वारा मथुरा जाकर अपनी सुपुर्दगी में लिया गया है। इसके दो दिन बाद ही अब फिर से महिला की कार हाईवे बाईपास से बरामद हुई है। मामला संदिग्ध देख जांच की जा रही है।