फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lumpy spread in 16 new villages, four cows died

16 नए गांवों में फैला लंपी, चार गायों की मौत

Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lumpy spread in 16 new villages, four cows died
मुजफ्फरनगर। जांच के साथ ही लंपी के नए मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 16 नए गांव में लंपी से पीड़ित 89 केस मिले, जबकि चार गायों की मौत हो गई। 536 पशुओं के स्वस्थ होने से पशु चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 16 नए गंाव में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वर्तमान में जनपद में 2040 गोवंश संक्रमित शेष रह गए हैं। पशु चिकित्सकों की टीम ने गांवों का दौरा किया। पशुपालकों से कहा कि मक्खी, चिचड़ी एवं मच्छरों के काटने से होता है। बीमारी से प्रभावित पशुओं को बुखार होना, पूरे शरीर में जगह-जगह गांठों का उभरा हुआ दिखाई देना है। पशुपालकों को यह भी जागरूक किया जा रहा है कि बीमार पशु के दूध को उबालकर पीने या बीमार पशु के संपर्क में आने से मनुष्य में रोग फैलने की कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन

यहां करें कॉल
सीवीओ ने बताया कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर-9897715888 और 9897749888 पर लंपी के विषय में जानकारी दी जा सकती है।
दो गांवों के चार पशु मिले लंपी रोग से ग्रस्त
भोपा। राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमेंद्र कुमार ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा में भूरा नामक पशुपालक की गाय के बीमार होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो वह लंपी रोग से ग्रस्त मिली।पशु सेवा केंद्र भंडूरा के गांव मिर्जा टिल्ला में तीन पशु बीमार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लंपी के 76 केस मिले
जानसठ। राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम ने जानसठ ब्लॉक के कई गांवों में लंपी बीमारी को लेकर पशुओं की जांच की। उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जानसठ क्षेत्र में पशु चिकित्सक की टीम गांव-गांव में पहुंचकर लंपी बीमारी को लेकर पशुओं का जांच की जा रही है। क्षेत्र में अब तक 76 मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed