{"_id":"5fe236278ebc3e3b884c9a48","slug":"luhari-khurd-s-shiva-temple-charathaval-muzaffarnagar-news-mrt5169048195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
लुहारी में प्राण प्रतिष्ठा में परिक्रमा में मौजूद भव्य झांकी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली
चरथावल। लुहारी खुर्द के शिव मंदिर में शिवलिंग-नंदी भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। बैंडबाजों के साथ पूरे गांव में आकर्षक झांकियों के साथ मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी एवं भाजपा जिला महामंत्री विजय सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लुहारी खुर्द के बाहरी छोर स्थित प्राचीन मंदिर में विधि विधान से पुरोहित जयशंकर शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। प्रमुख यजमान बाबूराम-सविता सैनी रहे। मंदिर में भव्य मूर्तियों की पूरे गांव के प्रमुख मार्गों पर परिक्रमा कराई। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की और अभिनंदन किया। लोगों को मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जलपान कराया। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कहा कि भगवान शिव हमारे ईष्ट हैं। भगवान आशुतोष की भक्ति से हर मनोरथ पूरे होते हैं। परिक्रमा के दौरान झांकियों में भारत माता, राम-लक्ष्मण-सीता और भगवान हनुमान और भोलेनाथ की झांकियों में बच्चों में यश सैनी, अपनी, कुनाल, संस्कार आदि की भूमिका सराही गई। रात में खतौली की आस्था जागरण मंडली के कलाकारों ने शिव जागरण में संगीतमयी अंदाज में भजन प्रस्तुत कर भक्ति में सराबोर कर दिया। मंगलवार को हवन पूजन के यजमान जैकीराज सैनी रहे। भंडारे का आयोजन हुआ। प्रबंधक गुड्ड़ू सैनी, संजय सैनी, वीर सैन, आशीष सैनी, दीपक कुमार, राहुल, विनोद सैनी, नरेंद्र सैनी, विजेंद्र और सतवीर आदि मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्था में मुस्तैद रहे।