फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover couple consumed poison in Bhopa region

भोपा क्षेत्र में प्रेमी युगल ने खाया जहर

Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lover couple consumed poison in Bhopa region
भोपा क्षेत्र में प्रेमी युगल ने खाया जहर
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खा लिया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। इस संबंध में फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और उनके परिजन गांव में ही रहते हैं। रविवार देर रात करीब दस बजे युवक-युवती ने एक साथ जहर खा लिया। करीब 10.30 बजे पहले युवक की हालत बिगड़ी और उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी। परिजन उसे संभालने लगे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही सामने रहने वाली युवती की भी सेहत बिगड़ गई। दोनों की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उनसे पूछा। दोनों ने जहर खाने की जानकारी दी। दोनों के परिजन उन्हें एक साथ लेकर भोपा सीएचसी पहुंचे। वहां से गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल से भी उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों में से किसी के भी परिजन गांव में नहीं मिले। इस पर पुलिस बैरंग लौट गई। सोमवार देर शाम तक भी इस संबंध में किसी तरह की तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed