फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Vishwakarma is the originator of craft knowledge and science: Omanand

शिल्प ज्ञान और विज्ञान के प्रवर्तक हैं भगवान विश्वकर्मा : ओमानंद

Sat, 17 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma is the originator of craft knowledge and science: Omanand
नगर के इंदिरा कालोनी में विश्वकर्मा मंदिर धर्म शाला के जीर्णोधार कार्यक्रम में लोगो को सम्मानित - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विश्व में शिल्प ज्ञान और विज्ञान के प्रवर्तक है। वेद, रामायण और महाभारत में ऋषि विश्वकर्मा की महिमा सुशोभित है।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला के नवनिर्माण का लोकार्पण वेद मंत्रोंच्चार के साथ मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद ने किया। उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग, उद्यमी, इंजीनियर्स 17 सितंबर को विश्वकर्मा भगवान का पूजन दिवस मनाते हैं। शिल्पकला और विज्ञान के प्रवर्तक, सृष्टि रचियता विश्वकर्मा सनातन संस्कृति में सभी देवताओं के आराध्य है। विश्वकर्मा भगवान समस्त धर्मों, जातियों के लिए पूज्यनीय है। वैदिक काल से ये समाज धर्मपरायण, संस्कारित, देशभक्त और परिश्रमी है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि अंगिरा की पुत्री योगसिद्धा का विवाह ऋषि वशिष्ठ के पुत्र ऋषि प्रभास से हुआ था, उन्हें से पुत्र विश्वकर्मा का जन्म हुआ। महर्षि दयानंद ने शिल्प को यज्ञकर्म बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा धर्मशाला मंदिर समिति अध्यक्ष सरदार बलविंद्र सिंह एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार शृंगी ने स्वामी ओमानंद तथा आचार्य गुरुदत्त आर्य का अभिनंदन किया। नरेश विश्वकर्मा ने संस्था के प्रगति कार्यों को प्रस्तुत किया। वास्तु विशेषज्ञ पंडित ज्ञानचंद, पूर्व नगर पालिका सदस्य सरदार तारा सिंह धीमान, समाजसेवी सेवाराम धीमान की स्मृति को नमन किया। संचालन नरेश विश्वकर्मा और ओमदत्त आर्य ने किया। मौके पर आनंद धीमान, सुनील धीमान, दलजीत आदि का सहयोग रहा। समिति की ओर से सरदार बलविंद्र सिंह ने आभार जताया।

स्वामी ओमानंद ने किया सम्मानित
धर्मशाला के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोगी वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद ने पटका, स्मृति चिह्न, शुकतीर्थ संदेश पत्रिका भेंट की। सम्मानित वरिष्ठजनों में देवदत्त धीमान, राममोहन जांगिड, शिव शर्मा, अमर सिंह धीमान, डॉ. अमन सिंह, कालूराम धीमान, वेदप्रकाश बेदी, प्रमोद धीमान, नरेश विश्वकर्मा, दयानन्द उर्फ बिट्टू, राजेश धीमान, नरेश धीमान, अधिवक्ता सचिन धीमान, नरेश धीमान, डॉ. सत्यपाल विश्वकर्मा, जनार्धन विश्वकर्मा, सहदेव धीमान, हरसौली से सतीश धीमान, मोरना से सुभाष धीमान, ककराला से रमेश चंद धीमान, नरेंद्र धीमान, प्रवीण धीमान, सत्यप्रकाश धीमान, सिसौली से राजेश धीमान, चंद्रदत्त धीमान, महेंद्र दत्त धीमान, सुरेंद्र धीमान, मनुदत्त धीमान, सुनील धीमान रेई, रामबीर ठेकेदार, ताजपुर से सतीश धीमान, विनोद जांगिड, शिव कुमार, बिजेंद्र धीमान तथा सरदार हरविंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed