फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Parshuram

भगवान परशुराम ने शुरू की जल लाने की परंपरा

Sat, 30 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते छोटे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़ियों की यात्रा आस्था और श्रद्धा का संगम है। श्रावण मास में हरिद्वार से लेकर जयपुर तक शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा विराट कुंभ मेले के समान ही अविरल हो गई है, जिसमें भक्ति की गंगा बहती है। कांवड़ यात्रा एक विराट धार्मिक आयोजन बन गई है। मान्यता है कि कांवड़ की परंपरा भगवान परशुराम ने शुरू की थी
विज्ञापन


हर साल श्रावण मास में लाखों की तादाद में कांवड़िए सुदूर स्थानों से आकर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पद यात्रा कर गंतव्य को लौटते हैं, जो श्रावण की चतुर्दशी के दिन इस गंगा जल से शिवालयों में भगवान आशुतोष का अभिषेक करते हैं। इस बार भी लाखों शिवभक्त कांवड़ लेकर आए। जिनमें जयपुर तक के कांवड़िए भी शामिल रहे। जो हरिद्वार से करीब 500 किलोमीटर की यात्रा कर अपने आराध्य देव शिव का जलाभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन


हरिद्वार से लेकर जयपुर तक अनवरत भक्ति की यह धारा विराट कुंभ मेला बन गई है। कहने को तो कांवड़ यात्रा धार्मिक आयोजन भर है, लेकिन इसके सामाजिक सरोकार भी है। कांवड़ के माध्यम से जल की यात्रा का यह पर्व शिव की आराधना के लिए है। पंडित बाल कृष्ण सैमवाल के अनुसार कांवड़ का वेद और पुराणों में कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि कांवड़ की परंपरा भगवान परशुराम ने शुरू की थी। भगवान परशुराम ने अपने आराध्य देव भगवान शिव की नियमित पूजा करने के लिए हरिद्वार से शिव लिंग लाकर पुरा महादेव में स्थापित किया। भगवान परशुराम श्रावण माह में प्रत्येक सोमवार को कांवड़ में गंगाजल लाकर शिव की पूजा अर्चना करते थे। तभी से कांवड़ की परंपरा शुरू हुई। यह भी मान्यता है कि पितृभक्त श्रवण कुमार को पहली कांवड़ लाने का श्रेय है।


हर साल श्रावण मास में दस दिनों से चलनी वाली कांवड़ यात्रा अब एक पर्व बन गया है। कांवड़ यात्रा में बस भगवान शिव की भक्ति की धारा बहती है। कांवड़ यात्रा में न तो नाम, न ही जाति और न ही ऊंच-नीच का भेदभाव होता है, कांवड़ लाने वाले केवल भोला होता है। प्रशासन भी इस धार्मिक आयोजन को पर्व के समान सम्पन्न कराने में शांति और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed