फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Krishna celebrated the sixth, devotees danced on the hymns

श्रीकृष्ण भगवान की छठी मनाई, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna celebrated the sixth, devotees danced on the hymns
पटेल नगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में मनाई कृष्ण छठ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। कृष्ण कन्हैया के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भंडारों का आयोजन कर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर में आर्यपुरी स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित कमल नारायण, पंडित राजू, पंडित ब्रजेश, पंडित तेजपाल, अर्जुन अग्रवाल, अभिनव, अश्वनी, श्याम नल वाले, राजू भाई पान वाले, शमी जैन, नवीन गर्ग, गोल्डी, सुरेश अग्रवाल, प्रकाश, अर्चना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, सुधा और रश्मि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मंसूरपुर में चीनी मिल के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने आरती के बाद कन्याओं को भोजन कराया। भंडारे में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, रविंद्र कुमार शर्मा, राजू त्यागी, मुन्नू यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अखिलेश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोविंदपुरी के शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी कस्बे के श्रीबालाजी धाम मंदिर में पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर पराग शर्मा, श्रवण शर्मा, विपुल गोयल आदि मौजूद रहे। प्राचीन शिव मंदिर कानून गोयान में ब्रज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में कृष्ण छटी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अर्जुन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित गर्ग, दीपक कौशिक, हिमांशु कौशिक, पंडित भानु शर्मा, धीरज गर्ग, डॉ. भोपाल सिंह राठी, पप्पू मित्तल, सुशील मित्तल, नीरज मित्तल, सोनू मित्तल, भूपेंद्र राठी, दीपक राठी, सागर राठी, अंकुर गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, निशांत, तुषार मौजूद रहे। इसके अलावा शिव मंदिर, काली माता मंदिर सेठपुरा में भी छठी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed